युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेसियों का बीईओ कार्यालय पर हल्ला बोल

0  युक्तियुक्तकरण सरकार का शिक्षा विरोधी कदम: सुशील मौर्य 
0 10 हजार स्कूलों का बंद होना साय सरकार की बड़ी विफलता: रेखचंद जैन 
0 रसोईया, चौकीदार, भृत्य जैसे पद होंगे खत्म: जैन 
जगदलपुर। शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने बीईओ कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष व सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 45 हजार शिक्षकों की नई भर्ती का वादा किया था और अब 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसी जगहों पर स्कूलों की कमी होगी। यह सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था। सरकार बनने के बाद 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा हुई। इस वर्ष बजट में भी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की बात की गई है अब 5 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है। शिक्षक भर्ती न करनी पड़े, इसलिए 45 हजार शिक्षक पद युक्तियुक्तकरण के जरिए समाप्त किए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ शिक्षकों का भविष्य संकट में आ गया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। सरकार की इस नीति से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों को खाली किया जा रहा है। यह दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा की साय सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने षड्यंत्र रचा है।
सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के नए सेटअप में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एचएम को शिक्षकीय पद मानते हुए प्राइमरी में 30 और मिडिल में 35 बच्चों के बीच एक शिक्षक का सेटअप घोषित है। युक्तियुक्तकरण करना शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। कांग्रेस पार्टी सख्त चेतावनी देती है अगर सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तत्काल बंद नहीं किया, तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता और शिक्षक मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

खड़ा हो जाएगा रोजगार का संकट: जैन
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। 10 हजार स्कूलों के बंद होने से रसोईया, चौकीदार, भृत्य जैसे पद भी समाप्त होंगे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। 10 हजार स्कूल बंद होना प्रदेश की साय सरकार की सबसे विफलता है।जबकि शराब दुकानें खोली जा रही हैं और स्कूल बंद हो रहे हैं। सरकार नयी शिक्षक भर्ती करने के बजाए शराब दुकान को प्राथमिकता दे रही है इस सरकार में शिक्षा की गुणवत्ता पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की नई भर्तियों से बचने साय सरकार ने युक्तियुक्तकरण का हथकंडा अपनाया है। साय सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ेगा।स्कूलों को जबरिया बंद किए जाने से न केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि स्कूलों के हजारों रसोईया, स्वीपर और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं स्व सहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जाएगा। शिक्षा के स्तर पर बुरा असर पड़ना निश्चित है।

इनकी रही उपस्थिति
प्रदर्शन में दिनेश यदु, उदयनाथ जेम्स, उपनेता कोमल सेना, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राय, बलराम यादव, संतोष सेठिया, उपाध्यक्ष सेमियल नाथ, महामंत्री जाहिद हुसैन, असीम सुता, सुषमा सुता दास, निकेत राज झा, महेश द्विवेदी, अंजना नाग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,लैखन बघेल, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, विक्रम सिंह डांगी, अनवर खान, हेमू उपाध्यय, हनुमान द्विवेदी, जिशान कुरैशी, सहदेव नाग, पार्षद सुशीला बघेल, अफरोज बेगम, गौतम पाणिग्रही, जस्टिन भवानी, इंदु बघेल, पंचराज सिंह, रंगा राव, अनुराग महतो, संदीप दास, आदित्य बिसेन, आकिब रजा, अरुण गुप्ता, एस नीला, सायमा अशरफ, ज्योति राव, मनोहर सेठिया, हेमंत कश्यप, विजय ध्रुव, पंकज केवट, पूर्णिमा शिरील, विजेंद्र ठाकुर, सलीम जाफर अली, कर्तव्य आचार्य, कुणाल पटेल, हंसू नाग, एडविन मार्क, आदर्श नायक खेमराज सेठिया, दीपेश पांडे, खीरेंद्र यादव, समीर खान, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *