जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रेखचंद जैन के जन्मदिवस के अवसर पर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने रेखचंद जैन के स्वस्थ, सुदीर्घ और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि श्री जैन का राजनीतिक अनुभव और सेवा भाव हमेशा संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है।
बधाई देने पहुंचे प्रमुख कांग्रेस नेताओं में बलराम यादव, राजेश राय, अभिषेक डेविड, सोनारू नाग, शादाब अहमद, नीलम कश्यप, शानू कश्यप, आदर्श नायक, एडविन मार्क, समीर खान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।