0 मुंडागांव, सिवनी सहित कई गांवों में सार्वजनिक स्थलों, वनभूमि, राजस्व भूमि पर किया अतिक्रमण
जगदलपुर। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने आरोप लगाया है कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने अपने कार्यकाल में पद का दुरुपयोग करते हुए भानपुरी क्षेत्र के मुंडागांव, सिवनी सहित कई गांवों में सार्वजनिक जमीन, राजस्व भूमि व वन भूमि पर अतिक्रमण करने के लिए अपने चहेते कांग्रेसियों को संरक्षण दिया। यही वजह है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हुए हैं।
जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के तत्कालीन सरकार व पूर्व विधायक चंदन कश्यप पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण में किए गए अवैध कब्जों को चिन्हाकित कर कानूनी रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है, तो पूर्व विधायक को तकलीफ होने लगी है।
श्री दीवान ने आगे कहा क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा लगातार विभिन्न गांवों में अवैध कब्जा व वन भूमि के अतिक्रमण की शिकायत मिल रही है जिसकी जांच हेतु प्रशासन को भेजा गया है और विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। इससे चंदन कश्यप के पेट में मरोड़ उठने लगा है।