सैंकड़ों गरीबों को बेघर करने पर तुल गई है भाजपा सरकार : पूर्व विधायक चंदन कश्यप

0 प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से गरीबों के घर तोड़ने की प्रदेश में चल रही शाजिस 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में आज गरीब परिवार के लोगों के घरों को तोड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। खबर मिलते ही नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप भी वहां पहुंच गए। श्री कश्यप ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।
पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि वे स्वयं तथा कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता हर गरीब के साथ न्याय की लड़ाई में पूरी ताकत के साथ लड़ने को संकल्पित हैं। श्री कश्यप ने कहा कि 18 लाख आवास का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब उसी ताकत के नशे में ग्रामीणों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है।
भानपुरी के सिवनी गांव में तहसीलदार द्वारा गरीबों का घरों को जबरन तोड़ने के आदेश से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं, अब इन घरों को दो दिनों में खाली करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। घर बनाने में ग्रामीणों की जीवन भर की कमाई लगी हुई है।नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवनी गांव में तहसीलदार द्वारा 10 से अधिक घरों को तोड़ने के आदेश से ग्रामीण परेशान हैं। इनमें से सभी गरीब परिवार से हैं और कई घर ग्रामीणों की जीवन भर की कमाई लगी हुई है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सवाल उठाया है कि गरीबों का घर उजाड़ने में क्या भाजपा को आनंद आता है?
चंदन कश्यप ने कहा है कि क्या भाजपा का बुलडोजर केवल गरीबों के घरों पर चलाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *