0 रैली के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश
0 महापौर संजय पाण्डेय ने भूतहा तालाब में रोपे पौधे
जगदलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाए। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख की जवाबदारी भी ली गई। आवारा पशु, पौधों को नुकसान न पहुंचा सकें इसके लिए तत्काल ट्री गार्ड भी लगाए गए। पर्यावरण से संबंधित नारे भी पर्यावरण दिवस पर लगाए गए।
महापौर संजय पाण्डे सुबह लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित भूतहा तालाब पहुंचे। उनके साथ नगर निगम की टीम, स्वच्छता एंबेसडर, कॉलोनीवासियों, एमआईसी सदस्यों व पार्षदों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। वार्डवासियों को जागरूक करने स्वच्छता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, पार्षद कुबेर देवांगन, लोकेश चौधरी, किशोर पारख, विमलेंद्र शेखर झा, एचवाय कुकड़े, अजय पाल सिंह जसवाल, डीके पाराशर, संजय चंद्राकर, धर्मेंद्र महापात्र, ममता सिंह राणा, शिव मिश्रा, रतन व्यास, संपत झा, निशा मौर्य, राजीव निगम, अतुल सिम्हा, सुप्रीयो मुखर्जी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कॉलेज में भी प्लांटेशन
क्रांतिकारी डेबरीधुर महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख डीन डॉ. जीपी नाग व स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर व आरती उतार कर किया। इसके बाद पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर उनको विकसित व संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। अतिथियों को कार्यक्रम के अंत में शाल व पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रांतिकारी डेबरीधूर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के स्टॉफ आरके देवांगन, भागवत कुमार, ईशु साहू, आशीष अनंत, राजश्री शुक्ला, अमित पैकरा, डॉ. सुमीत, डॉ अमित, डॉ. नेहा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. त्रिशला साहू, डॉ. ममता भगत, ज्योति ठाकुर सहित कॉलेज के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतापदेव वार्ड में वन विभाग द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, नरसिंह राव, उमा मिश्रा, प्रकाश झा, लाल महावर, संपत झा किशोर पारख, एचवाय कुकड़े, विमलेन्दु शेखर झा, वीरेंद्र जोशी, अतुल सिम्हा, विवेक जैन, शिरीष मिश्रा, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति गर्ग, रानू शुक्ला, अंजू झा, उत्तम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।