मारा गया 1 करोड़ का ईनामी नक्सली सुधाकर?

० नेशनल पार्क एरिया में फोर्स ने एक करोड़ इनामी सीसी मेंबर रहा नरसिम्हा चलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर को किया ढेर 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक करोड़ के ईनामी कुख्यात नक्सली और सीसी मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर के मुठभेड़ में मारे जाने की बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग गए।बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के बड़े कैडर के उपस्थिति की सूचना संयुक्त बल अभियान पर निकला था। सुबह से संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में आंध्रप्रदेश के चित्तापालुदी निवासी एक करोड़ इनामी माओवादी सुधाकर के मारे जाने की खबर मिली है। और भी कई नक्सलियों के मारे जाने संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान जारी है। मौके से आटोमैटिक हथियार सहित विभिन्न सामान बरामद किए गए हैं। मई माह में नंबाला बसवा राजू के मारे जाने से माओवादियों को गहरी चोट पहुंची थी। अब सीसी मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ़ सुधाकर के मारे जाने से माओवादियों का शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता जा रहा है। जानकारी अनुसार सुरक्षा बलों को नेशनल पार्क इलाके में बड़े नक्सलियों के मौजदूगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर्स तथा कोबरा के जवानों ने संयुक्त आपरेशन चलाया। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *