भाजपा देश की जनता को धोखा देने में सफल हुई यही इनका संकल्प सिद्धि अभियान – धनंजय सिंह

0 मोदी सरकार 2014 के वादा को 11 साल में पूरा नहीं कर पायी

रायपुर। भाजपा के संकल्प सिद्धि अभियान को मोदी सरकार की वादाखिलाफी झूठ जुमला का नया वर्जन बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जो देश की जनता के आगे संकल्प लिया था वह अब तक सिद्ध नहीं हुआ है फिर किस बात का संकल्प सिद्धि अभियान। भाजपा देश की जनता को धोखा देने में सफल हुई है क्या यही भाजपा का संकल्प सिद्धि है। 2014 में किये वादा को मोदी सरकार 11 साल में पूरा नहीं कर पायी है। भाजपा ने 2014 में देश से वादा किया था संकल्प लिया था अच्छे दिन लाने का, 100 दिन में महंगाई कम करने का, 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का, काला धन को खत्म करके सभी के खाते में 15-15 लाख में जमा करने का, 30रु. 35रु. लीटर में पेट्रोल डीजल देने का, 450 रु. से कम दर पर रसोई गैस देने का, एक सिर के बदले 10 सिर दुश्मन देश का, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इन संकल्पों पर भाजपा के नेता चर्चा करने से भागते है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल में देश हर मामले में गर्त में चला गया है। 11 साल में देश के ऊपर 230 लाख करोड रुपए का कर्ज चढ़ गया सरकारी कंपनियां पानी के माल बिक रही है बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने स्थिति में है। ट्रेन सुविधा से लोग वंचित है। किसान युवा बेरोजगारी आर्थिक संकट के चलते आत्महत्या कर रहे। भुखमरी के मामले में देश नाइजीरिया बांग्लादेश पाकिस्तान से ऊपर है। देश गरीबी के मामले में विश्व में 124वें नंबर में है मानव विकास सूचकांक में भारत 131 में नंबर में है विश्व खुशहाली सूचकांक में भारत 136 नंबर में है, युवा विकास सूचकांक में भारत 122 में नंबर में है। प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत विश्व मे 151वे नम्बर पर, भ्रष्टाचार के मामले में विश्व मे 96 वे नम्बर पर है, महिला उत्पीड़न के मामले में 148वे नम्बर पर है, मानव तस्करी के मामले में भारत टॉप 5 में है। क्या भाजपा का यही संकल्प था जो पूरा हो गया इसलिए संकल्प सिद्धि अभियान चलाकर उत्सव मना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *