किसानों को डीएपी खाद सोसायटी में नहीं मिल रहा – धनंजय सिंह

0 रूस यूक्रेन युद्ध का बहाना करके सरकार किसानों को सोसायटी में डीएपी खाद नहीं दे रही ताकि धान उत्पादन प्रभावित हो

रायपुर। किसानों को सोसायटी में डीएपी खाद नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद सोसायटी में नहीं मिल रहा है, जबकि किसान धान बोवाई के समय सोसायटी में केसीसी के जरिये कृषि कार्य के लिए नगद राशि एवं खाद कर्ज के रूप में लेते है। किसान सोसायटी में खाद के लिये चक्कर लगा रहे हैं। मार्कफेड और सहकारिता के अधिकारियों ने इस खरीफ सीजन में डीएपी खाद उपलब्ध कराने से हाथ खड़ा कर दिये हैं। रूस यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाकर सरकार की लापरवाही पर पर्दा कर रहे हैं। डीएपी खाद नही मिलने के कारण बोआई प्रभावित हो रही है। धान की बोआई के समय डीएपी खाद का उपयोग किया जाता है, डीएपी खाद से धान के पौधे का विकास होता है और उपज बढ़ता है। बोआई में देरी के कारण धान उत्पादन में कमी आयेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में भाजपा सरकार की किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने में सांस फूल रही है। धान उत्पादन को प्रभावित करने जानबूझकर समय पर डीएपी खाद के लिये रैक की व्यवस्था और भंडारण नहीं की है।ताकि किसान ज्यादा धान का उत्पादन न कर सके और सरकार के पास कम धान खरीदने का बहाना हो कि जितना उत्पादन हुआ उतना खरीदी की गई। इसे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कब तक रूस यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाकर किसानों को धोखा देगी।सरकार को पता है कि किसानों को बुआई के समय डीएपी खाद की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है ऐसे में सरकार को समय से पहले मांग के अनुसार डीएपी खाद की व्यवस्था करनी थी जो करने में सरकार असफल हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *