जगदलपुर। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों, मितानिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान स्वच्छता दीदी दामिनी ठाकुर, सफाई कामगार तुलसी केशबो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना शुक्ला, पूनम ठाकुर, ज्योति, आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री नामदेव, रोजा दुबे, सुमित्रा बघेल, नगर निगम कार्यालय भृत्य तुलसी कश्यप, पाकली कश्यप, स्वास्थ्य कर्मी एवं मितानिन टीलेश्वरी कश्यप, रानू साहू, मुकेश्वरी सोरी, ममता कच्छ शैलेंद्री बघेल, जुबेदा बेगम, स्व सहायता समूह से प्रतिभा चेट्टी, आशा महापात्र, ममता विशाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागी प्रिया, भाविका, अनिकेत, पूर्वांश, प्रियानी झा, लेमिता पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही स्वच्छता केंद्र की महिलाओं को कीट दिया गया। जिसमें सरिता यादव, सुमित्रा बघेल, संजोता नाग, संगीता, सरिता, कंचन, आरती सिंह, संतोषी, पूनम विश्वकर्मा, तुलसा भारती, मीना, माधवी, योगिता, साधना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने किया।