0 रानी अहिल्या बाई को समर्पित सफाई अभियान
0 जनप्रतिनिधि और नागरिक जुटेमुहिम में
जगदलपुर। पुण्यश्लोक रानी देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर आज सुबह लालबाग मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, शहर के गणमान्य नागरिक, स्वच्छता एंबेसडर्स, निगम कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मालूम हो कि महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के लालबाग मैदान में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। संजय पाण्डे ने कहा सप्ताह में एक दिन चिन्हित स्थान पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हम पूरे शहर को स्वच्छ बनाना चाहते हैं, लेकिन इस अभियान में सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। जगदलपुर शहर में हरियाली लाना मुख्य उद्देश्य है। सफाई अभियान के साथ-साथ आगामी दिनों में पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। सभी लोगों के योगदान से शहर हरा भरा एवं स्वच्छ हो यही हमारा उद्देश्य है। सफाई अभियान में पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद हरीश पारेख, यशवंत ध्रुव, दिगंबर राव, किरण दीवान, अनिल लुक्कड़, कोटेश्वर नायडू, रतन व्यास, विधु शेखर झा, राजीव निगम, वायएन कुकड़े, डीके पाराशर, सतीश वाजपेयी, रोशन झा, धर्मेंद्र चौहान, वीरेन्द्र जोशी, विनायक बेहरा, सुप्रियो मुखर्जी, दिलीप सुंदरानी, बृजेश शर्मा, विवेक जैन, अनिल दास, अरुण देवांगन, धीरेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया।