वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर को दिलवाया इस दुधारू गाय का दूध

0 मंत्री कश्यप ने दिलाया जिले को उसका हक 
0 रावघाट प्रोजेक्ट से मिलेगी डीएमएफ राशि, क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास 
0 शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी के निर्माण में होगा राशि का उपयोग, बदलेगी शहर की तस्वीर 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। लौह अयस्क खनन के लिए छलनी होती रही नारायणपुर जिले की धरती और एवज में मिलने वाली राशि कांकेर जिले के विकास में खर्च होती रही।नारायणपुर के विधायक एवं वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर अब नारायणपुर को उसका हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। डीएमएफ और अन्य करों की पूरी राशि अब नारायणपुर जिले को मिलेगी। इस राशि से नारायणपुर के स्मार्ट सिटी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।
नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रावघाट लौह अयस्क परियोजना एक बड़ी दुधारू गाय है। यह परियोजना न सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र को कच्चे माल की भरपूर आपूर्ति कर रही है, बल्कि शासन को भी बड़ा राजस्व देती है। मगर डीएमएफ और अन्य करों की राशि अकेले कांकेर जिले को ही मिलती रही है। जबकि रावघाट परियोजना के तहत केवल नारायणपुर जिले के ग्राम अंजरेल में 32.29 हेक्टेयर भूमि पर खनन कार्य चल रहा है। लेकिन विकास में लगने वाली रॉयल्टी, डीएमएफ तथा अन्य समस्त करों की राशि नारायणपुर को न देकर बीएसपी पूर्व में कांकेर को प्रदान कर रहा था। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने वनमंत्री केदार कश्यप से चर्चा कर नारायणपुर जिले को उसके हक का पैसा दिलाने का निवेदन किया था। वन मंत्री केदार कश्यप लगातार इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करते रहे। मंत्री केदार कश्यप ने सीएम के समक्ष दस्तावेजी प्रमाण भी रखे। साय सरकार के पहल और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से अब अंजरेल माइंस की डीएमफ राशि सीधे नारायणपुर जिला को प्राप्त होगी। इस राशि से नारायणपुर को स्मार्ट सिटी बनाने, जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा।

स्तुत्य है मंत्री की पहल : हरीश जैन
नारायणपुर के व्यापारी हरीश जैन ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से नारायणपुर जिला को उसके अधिकार का पैसा मिलने लगा है।
डीएमफ का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य करने के साथ ही स्थानीय समुदायों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी विधाओं में सुधार किया जा सकता है।

समुदाय को मिलेगा लाभ : पंकज जैन

व्यापारी संघ नारायणपुर के जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकहित में सराहनीय पहल की है। उनकी पहल पर डीएमफ से स्थानीय समुदायों का कल्याण होगा। खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने बेहतर योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

बढ़ेगी विकास गतिविधियां : झा
भाजपा नेता संदीप झा ने कहा कि खनन गतिविधियों के कारण होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास पर जब भी मंत्री केदार कश्यप आते थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता इस विषय पर उनसे चर्चा करते थे। मंत्री केदार कश्यप ने आश्वस्त किया था कि नारायणपुर जिले को उसका अधिकार जरूर मिलेगा। आज मंत्री जी के प्रयासों से डीएमफ की राशि मिलने लगी है।इस हेतु समस्त कार्यकर्ताओं कि ओर से मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विकास को मिलेगा बढ़ावा : बनर्जी
युवा नेता व व्यवसायी अभिषेक बनर्जी ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करने के लिए डीएमफ राशि का उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप चर्चा के दौरान कहते थे नारायणपुर उसका अधिकार मिलेगा और ज़ब जनवरी- फरवरी की राशि जिला को प्राप्त हुई है।उससे अनुभव हो रहा है कि अब जिले की तस्वीर बदलेगी।डीएमएफ का उपयोग कर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा और स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *