0 टैक्स के 41, 436 रुपए किए जमा, 6.25 प्रतिशत छूट का मिला लाभ
जगदलपुर। चालू वित्तीय वर्ष एवं पिछले पांच वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर का भुगतान करदाता निखत गोरी ने किया है। उन्होंने 41 हजार 436 रुपए जमा कर 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ लिया।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में निखत गोरी ने छह साल के संपत्ति कर की राशि जमा की। मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 44 के रहने वाले करदाता निखत गोरी सबसे ज्यादा बकाया संपत्ति कर जमा करने वाले इस वार्ड के करदाता बन गए हैं। जिन्होंने 6 साल का संपत्ति कर जमा किया, जो एक मिसाल है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा जिस प्रकार निखत गोरी ने 6 साल का बकाया संपत्ति कर जमा कर समय से पहले 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ लिया है, इसी प्रकार जगदलपुर के हमारे सभी करदाता समय से पहले संपत्ति कर जमा कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। श्री राणा ने कहा है कि संपत्ति कर नगर निगमो के लिए राजस्व का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोतों में से एक है। इसके जरिए ही नगर निगम प्रशासन नागरिकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराता है।