0 2715 में से 2714 आवेदनों का निपटारा
बकावंड। सुशासन तिहार 2025 समस्याओं का समाधान, आपके शहर, आपके ग्राम समाधान शिविर
का आयोजन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कचनार आमागुड़ा पारा में किया गया।
इस शिविर में ग्राम पंचायत मोंगारापाल, झार उमरगांव, ढोढरेपाल, छोटे देवड़ा, रायकेरा देवड़ा, बेड़ा उमरगांव, बोरपदर, कचनार, भिरलिंगा, चोलनार आदि ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। यह बकावंड ब्लॉक का अंतिम समाधान का शिविर था। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्षा सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, पूर्व जनपद अध्यक्ष परिस बेसरा, मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम जोशी, बकावंड मंडल अध्यक्ष पितांबर कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, मोहन जोशी, जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाई, बुधराम बिसाई, हेमकांत सिंह ठाकुर, विषम ठाकुर, तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े, जनपद पंचायत सीईओ परेश्वर कुर्रे मौजूद थे। इस आयोजन में जनपद पंचायत के कर्मचारी श्रवण श्रीवास्तव, अभिमन्यु सेठिया, माधव मिश्रा, पंचायत इंस्पेक्टर प्रहलाद चंद्राकर आदि का विशेष योगदान रहा। जनपद की रीढ़ की हड्डी यही कर्मचारी हैं। कुल प्राप्त 2715 आवेदनों में 2714 आवेदन निराकृत कर दिए गए हैं, केवल एक आवेदन लंबित है। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया व पात्रता के बारे में भी बताया गया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जितने आवेदन यहां प्राप्त हुए हैं उनका तत्काल समाधान होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को धन्यवाद दिया। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, जीवन से मरण तक की शासन योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आप लोगों को घबराने की आवश्यकता नही है सबको योजनाओं का लाभ मिलेगा।