लालबाग मैदान पर रानी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित सफाई अभियान आज

जगदलपुर। पुण्यश्लोक रानी देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को प्रातः 7 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। महापौर संजय पाण्डेय ने सफाई अभियान में गणमान्य नागरिकों, स्वच्छता एंबेसडर्स एवं जनप्रतिनिधियों से सभागिता की अपील की है। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा है- आइए, मिलकर स्वच्छता के इस संकल्प को साकार करें एवं देवी अहिल्या बाई होलकर को समर्पित इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *