जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माध्यम है समाधान शिविर- महापौर पाण्डे

० एक स्थान पर हो रहा अनेक समाधान- संजय पाण्डे

जगदलपुर। प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार संवेदनशील सरकार है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों ने जो समस्याएं लिखित रूप में दी है उसका निराकरण यथा संभव हो। प्राथमिकता के साथ सभी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल में ही किया जाए। जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माध्यम ही समाधान शिविर है। जिन शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी समाधान शिविर में लगी है वह सिर्फ पत्राचार ही नहीं कर रहे हैं बल्कि समाधान की दिशा में उचित कार्यवाही भी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पुरी तरह यह प्रयास किया कि जो भी समस्याएं उनके तक पहुंची है उनका निराकरण तत्काल किया जाए। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। शिविर स्थल में सभी विभागों का स्टाल लगाया गया है और उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उपरोक्त बातें महापौर संजय पाण्डे ने सुशासन तिहार के मौके पर कही।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज रेलवे कॉलोनी हाई स्कूल में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में कुल 7 वार्डो को शामिल किया गया था। जिनमें अम्बेडकर वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, ठाकुर अनुकूल देव वार्ड, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड,राजीव गांधी वार्ड, संजय गांधी वार्ड और बलीराम कश्यप वार्ड शामिल थे। नगर निगम के स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने कहा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह लिखित रूप में इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो स्वयं जनता के प्रांगण तक पहुंची है। एक माह तक समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें कई मामले निपटाए गए। एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे ने कहा सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है यह समाधान शिविर। जनता को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने जो वादे किए हैं धीरे-धीरे वह सब पुरे होंगे। निर्मल पानीग्राही ने कहा सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। सभी प्रकार के आवेदन का निराकरण करने का पुरा प्रयास किया गया।

राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है सुशासन तिहार। नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा केंद्र सहित प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो की जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है। इसका पुरा श्रेय शासन-प्रशासन सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी को जाता है। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन अतिथियों के द्वारा करवाया गया। शिविर में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, राणा घोस, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद नरसिंह राव, श्याम सुंदर बघेल, हरीश पारेख, पितामह नायक, खगेश ठाकुर, कैलाश नाग, यशवंत ध्रुव, संतोष गौर, गायत्री बघेल, आशा साहू, माया नायक, उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, गिरजा गुप्ता, ममता पोटाई, कौशल्या क्षत्रिय, केके द्विवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, बी जयराम, आरयेंन्द्र सिंह आर्य, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, योगेश मिश्रा, प्रभात चौहान, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम यादव, शंकर राव, गोविंद ईनाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *