0 सांसद महेश कश्यप और मेयर संजय पाण्डेय भी शामिल हुए शिविर में
जगदलपुर। सुशासन तिहार के तहत सोमवार को जलनी माता मंदिर प्रांगण में नगर निगम जगदलपुर द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप थे।
समाधान शिविर में कुल 7 वार्डों को शामिल किया गया था। इनमें दलपत सागर वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, लोकमान्य तिलक वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड शामिल हैं। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आज के समाधान शिविर में सात वार्ड के लोग शामिल हुए हैं। कलस्टर के आधार पर यह शिविर जगह-जगह आयोजित किए जा रहे हैं। सुशासन तिहार के अंतर्गत कई प्रकरणों का तवरित निराकरण भी किया जा रहा है। अपनी आवश्यकातों को लेकर लोगों ने जो समस्याएं रखी थी उसके अनुरूप उनका समाधान किया जा रहा है। बड़ी संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ अनेक प्रकरणों का निराकरण समाधान शिविर में ही किया जा रहा है। आज के शिविर में महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा, राणा घोस, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, पार्षद नरसिंह राव, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, आशा साहू, उर्मिला यादव, बसंती समरथ, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, राजपाल कसेर, रितेश सिन्हा, बिजुली वैद्य, शशिनाथ पाठक, वीरेंद्र जोशी, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।