० विजय वार्ड में पेयजल समस्या का समाधान नहीं
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर निकाय के विजय वार्ड के पार्षद गौतम पाणिग्रही ने महापौर संजय पांडेय सहित अन्य निगम सभापतियों की उपस्थिति में समाधान शिविर की बखिया उधेड़ डाली और इसे औपचारिकता बताया। उन्होंने शिविर का व्यापक प्रचार प्रचार नहीं होने की बात कही।
विजय वार्ड के रहवासियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप पार्षद गौतम पाणिग्रही ने लगाया। श्री पाणिग्रही ने कहा कि विजय वार्ड में पेयजल आपूर्ति एक विकराल समस्या है। यह समस्या वर्षों से है, लेकिन इस ओर शासन- प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्री पाणिग्रही ने सरकार से पेयजलापूर्ति हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम करने की अपील की। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि पार्षद गौतम पाणिग्रही ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं को रखा जिसमें पेयजल आपूर्ति की भी समस्या है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।