नवीन शर्मा बने कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के ट्रांसपोर्ट विंग को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। नवीन शर्मा को कैट ट्रांसपोर्ट का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 15 मई 2025, गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित कैट के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा श्री पारवानी को प्रदेश ट्रांसपोर्ट इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हीं के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परमानन्द जैन ने नवीन शर्मा का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। सभी सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि प्रदेशभर में कैट ट्रांसपोर्ट विंग का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक परिवहन व्यवसायी संगठन से जुड़ सकें और उनके हितों की रक्षा की जा सके।

कैट ट्रांसपोर्ट की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • प्रदेश अध्यक्ष: नवीन शर्मा

  • प्रदेश महामंत्री: अमरीक सिंह चहल

  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: राकेश अग्रवाल

यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई। बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह, बलजिंदर सिंह ज्ञानी, जगतार सिंह, जगदीप सिंह और राजेश शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *