
जगदलपुर। आदिम जाति कल्याण एवं क़ृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने जगदलपुर नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मंत्री श्री नेताम ने संग्राम सिंह राणा को एमआईसी में राजस्व सभापति बनने पर सम्मानित किया। इस सम्मान से आल्हादित संग्राम सिंह राणा ने मंत्री रामविचार नेताम को अपने परिवार के लिए वट वृक्ष, आदर्श मार्गदर्शक बताते हुए उनसे अपेक्षा की कि हमारे परिवार पर सदा आपकक आशीर्वाद आपका बना रहे।