रायपुर। रायपुर का वर्षों से अटका स्काईवॉक प्रोजेक्ट अब एक बार फिर गति पकड़ने जा रहा है। करीब सात साल पहले शुरू हुआ यह विवादित प्रोजेक्ट अब साय सरकार के फैसले के बाद फिर से पूरा किया जाएगा।
यह परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार बनाई जा रही है। हालांकि, कांग्रेस सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। अब वर्तमान सरकार ने इस अधूरे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
सरकार ने स्काईवॉक निर्माण के लिए 37 करोड़ रुपये के बिल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट रायपुर के यातायात दबाव को कम करने और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।