केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छग के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स दिल्ली पहुंचकर नक्सल हमले में घायल जवानों से की भेंट, बढ़ाया हौसला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता एकबार फिर सामने आई है। विजय शर्मा ने आज दिल्ली जाकर वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। ये जवान हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान घायल हुए थे।
इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम शामिल घायल हुए हैं।उप मुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एम्स जाकर इन घायल जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *