बीजापुर पहुंचे सीएम साय

0  सीआरपीएफ जवानों की करेंगे हौसला अफजाई 
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के ग्राम गलगम पहुंचे।गलगम में हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीआरपीएफ जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली है। गलगम में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *