कर्रेगुट्टा ऑपरेशन पर गरमाई सियासत: बघेल के 8 सवालों पर अरुण साव का पलटवार, बोले– कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का ठेका ले रखा है

रायपुर। छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर 8 तीखे सवाल दागे, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

अरुण साव का पलटवार: भय और भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत

उपमुख्यमंत्री ने बघेल के सवालों को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कांग्रेस ने भय और भ्रम फैलाने का ठेका ले रखा है। जब भी सरकार आतंकवाद या नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई करती है, कांग्रेस सवालों का जाल बुन देती है। डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने में जुटी है, लेकिन विपक्ष सिर्फ भ्रम का एजेंडा चला रहा है।

तिरंगा यात्रा मोदी जी के सम्मान में

अरुण साव ने बताया कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नमन करने और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य सफलता के लिए आभार प्रकट करने का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा नीति की दृढ़ता का संदेश है। इसलिए यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, साहस और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *