0 महापौर संजय पाण्डेय भी समारोह में रहे मौजूद
जगदलपुर। शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड की ग्रीन सिटी कालोनी में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि ग्रीन सिटी कालोनी शहर की बहुत ही व्यवस्थित कालोनी है। सभी मिलकर ग्रीन सिटी कालोनी को और बेहतर बनाएंगे। कालोनी में सांस्कृतिक मंच बनने से कालोनी में निवासरत लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने में काफी सुविधा होगी। इसको संरक्षित व सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। कालोनीवासियों को गतिविधियां कराने के लिए एक अच्छा सुविधायुक्त मंच मिल गया है। कालोनी के विकास में जो बेहतर होगा उस विकास कार्य को किया जाएगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा ग्रीन सिटी कालोनी के लोगों को सांस्कृतिक मंच निमार्ण की बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम का पूरा सहयोग रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में चहुमुखी विकास हो रहा है। सभी मिलकर हम बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, राजस्व सभापति व वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, मनोहर तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, बलराम यादव, नवीन बोथरा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, ग्रीन सिटी कालोनी अध्यक्ष अभय नोन्हारे, केके कश्यप, एम. भगत, बी फिलिप, बी. विश्वास, श्री खरे, विलास साहा, संरक्षक हरिशंकर देवांगन एवं कालोनीवासी उपस्थित थे। मंच संचालन पार्षद संग्राम सिंह राणा ने किया।