भाजपा नेता अजय जामवाल और पवन साय ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन पूजन

० सैनिकों और बस्तर के जवानों की कुशलता एवं कामयाबी की कामना
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने सेना के जवानों और बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ रहे सैनिको की कुशलता और सफलता की कामना के लिये दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन पूजन किए।
अजय जामवाल ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही कार्रवाई की सराहना की।उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति एवं सेना के अद्वितीय साहस देश के लिए समर्पण का प्रतीक है।भारतीय सेना के जांबाज जवान लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिए एवं बस्तर के जवानों के लिए मां दंतेश्वरी से मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, नंदलाल मोडामी, संग्राम सिंह राणा, दीपक वाजपेयी, मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर, सोडमू कोर्राम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *