0 25 लाख 20 हजार रुपये जमा, पिछले 04 साल का नवीनीकरण शुल्क जमा
0 2021 से 2024 तक 04 सालो का नवीनीकरण शुल्क हुए जमा
0 शहर में कुल बीएसएनएल के 21 टावर लगे हैं – संग्राम सिंह राणा
0 नवीनीकरण शुल्क साल भर का 30000 प्रति टावर
जगदलपुर। जगदलपुर में बीएसएनएल टावर का नवीनीकरण शुल्क नगर पालिक निगम जगदलपुर को पिछले 05 सालों से जमा नहीं किया जा रहा था। वर्तमान नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद जगदलपुर महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में लगे बीएसएनएल टावर सहित वायरलेस टी. टी. इन्फो, टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड,बीटीए सेल्स काम लिमिटेड, आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड, एटीसी टेलीकॉम इंफ़्रा, भारतीय सेल्यूलर लिमिटेड, रिलायंस जिओ इंफ्रा, एयरटेल लिमिटेड, सुमित डिजिटल इंफ्रा, जिओ डिजिटल, भारती इंफ्राटेल लिमिटेड, भारती एयरटेल, रिलायंस मोबाइल टावर, टाटा इंडीकॉम, आइडिया मोबाइल, बीटीएस टावर,बीटीए टेलीकॉम, सबमिट डिजिटल इंफ्रा, व्योम नेटवर्क लिमिटेड,टी टी इन्फो सर्विसेज, टाटा एलाइंस लिमिटेड, वायरलेस टी टी इन्फो जैसे प्राइवेट कंपनियां पर लगातार राजस्व को बढ़ाने हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। बहुत सारे मोबाइल टावर कंपनियों नवीनीकरण शुल्क भी जमा नहीं किए हैं। जल्द से जल्द उनके ऊपर भी करवाई किया जाएगा।
बीएसएनएल टावर ने 2021 से 2024 तक पिछले 4 साल का नवीनीकरण शुल्क 25 लाख 20 हजार नगर निगम जगदलपुर को जमा किए हैं. प्रति टावर नवीनीकरण शुल्क 30000 होता है।
शहर में लगे विभिन्न प्राइवेट टावर कंपनियों द्वारा भी नवीनीकरण शुल्क एवं शेयरिंग शुल्क पिछले कई सालों से जमा नहीं हुए हैं सभी टावर कंपनियों को निगम द्वारा जल्द शुल्क जमा करने, शहर में किस कंपनी के कितने टावर लगे हैं और कब से कार्यरत हैं यह जानकारी टॉवर कंपनियों से मांगा गया है।
महापौर संजय पांडे ने कहा शहर में लगे समस्त टावरों की जांच की जाएगी। जितने अवैध टावर लगे हैं उसे सील किया जाएगा। नवीनीकरण शुल्क सभी टावर एजेंसी को देना अनिवार्य है। जो नहीं देगा उस पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं शहर के विधायक किरण सिंह देव का जिनके मार्गदर्शन पर नगर निगम जगदलपुर एक स्वच्छ सुंदर समृद्ध बनेगा।
राजस्व सभापति नगर निगम संग्राम सिंह राणा ने कहा नवीनीकरण शुल्क 30000 प्रति टावर का रहता है एवं शेयरिंग शुल्क 90000 होता है. अभी निगम द्वारा नवीनीकरण शुल्क वसूला जा रहा है उसके बाद टावर में लगे विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए शेयरिंग पर भी 90000 प्रति शेयरिंग शुल्क वसूला जाएगा। शहर में लगे एक-एक कंपनियों के टावर की जांच एवं उस पर लगे शेयरिंग की वसूली की जाएगी।