० ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण
लोहंडीगुड़ा। ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्या समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति रही।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई विभागों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह शिविर केवल समस्या निवारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। बच्चों को जाति, निवास प्रमाण पत्र का वितरण, भूमिहीन ग्रामीणों को भूमि पट्टा, हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछुआरों को मछली पकड़ने का जाल महिलाओं और बच्चों को पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इस शिविर में ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। आमजन ने सरकार की इस जनोन्मुखी पहल की खुले मन से सराहना की। यह शिविर जनकल्याण, सेवा और सुशासन की दिशा में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, जिला मंत्री बाबुल नाग, मंडल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, सरपंच दशमी कश्यप, मुन्ना कश्यप, जिवनाथ मौर्य, शिव सूर्यवंशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।