ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का पाकिस्तान और POK में कहर, छत्तीसगढ़ से उठी गर्जना – हर-हर महादेव, चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा!

रायपुर। कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जो जवाब दिया, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में धुआंधार एयरस्ट्राइक कर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस रणनीतिक हमले में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। भारत के इस साहसिक कदम पर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक गूंज उठा जयघोष – हर हर महादेव! वंदे मातरम्!

छत्तीसगढ़ में गरजा राष्ट्रवाद, नेताओं ने जताई गर्व और आक्रोश की भावना:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय X पर लिखा – हर हर महादेव, वंदे मातरम्! देश की सेना को नमन।

गृहमंत्री विजय शर्मा वीडियो संदेश में चेतावनी –चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा।

मंत्री राम विचार नेताम आतंकियों ने जिन बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, ऑपरेशन सिंदूर ने उनका हिसाब चुकता कर दिया। आज देश के दिल को ठंडक मिली है।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ये नया भारत है, मोदी सरकार का भारत! जो कहता है, वो करता है। आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर बहन के सिंदूर का बदला है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल जिन बच्चों से पिता का साया छीना गया, जिन बहनों का सिंदूर मिटा, उनका बदला अब लिया गया है। जय भारत की सेना!

विपक्ष भी दिखा एकजुट, समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। जय हिंद!

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। यह एकता और देशभक्ति का समय है।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भारत किसी से कम नहीं! अगर कोई हमारी अस्मिता को ललकारेगा, तो जवाब ऐसा ही मिलेगा। जिस तरह इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, अब समय है कि बलूचिस्तान और अन्य क्षेत्रों को भी भारत में शामिल किया जाए।”

 क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का गुप्त और तेजतर्रार सैन्य मिशन था, जो पहलगाम हमले के बाद फौरन प्लान किया गया। इसमें भारतीय सेना ने 9 आतंकी शिविरों को निशाना बनाया और सफलता के साथ उन्हें तबाह कर दिया। इस मिशन का नाम सिंदूर उन बहनों के सम्मान और न्याय के लिए रखा गया, जिनके सिंदूर आतंकियों ने उजाड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *