कांग्रेस पार्षद लोकेश चौधरी की पहल पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों को बड़ी राहत

0 होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर शुल्क में दी गई 50 प्रतिशत की छूट 

जगदलपुर। नगर निगम की सामान्य सभा शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमे शहर में लगने वाले ग्राउंड होर्डिंग्स और बैनरों को लेकर एक नई शुल्क नीति को मंजूरी दी गई है।
नई शुल्क नीति के तहत प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को प्रत्येक बैनर के पीछे 1000 की राशि नगर निगम को अदा करनी होगी। यह नियम तीन अलग-अलग ज़ोन में लागू होगा, जहां टेंडर प्रणाली के माध्यम से प्रिंटिंग प्रेस का चयन किया जाएगा।बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद लोकेश चौधरी ने इस नीति पर सवाल उठाया और मांग की कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर यह शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब प्रिंटिंग प्रेस निगम को अतिरिक्त शुल्क देगा, तो उसकी भरपाई वह आम नागरिकों से करेगा, जिससे समाजसेवी और धार्मिक आयोजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पार्षद लोकेश चौधरी ने कहा कि राजनीतिक बैनरों पर शुल्क लिया जाए, लेकिन समाज और धर्म से जुड़े आयोजनों को इससे मुक्त रखा जाए। यह बैनर बड़े पैमाने पर लगते हैं और आम नागरिकों की भागीदारी इन आयोजनों में अधिक होती है। इसलिए इन संगठनों पर शुल्क का बोझ न लादा जाए। नगर निगम प्रशासन ने पार्षद लोकेश चौधरी की आपत्ति और मांग को गंभीरता से लेते हुए लंबी चर्चा के बाद निर्णय लिया कि सामाजिक और धार्मिक बैनरों को शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य आम नागरिकों पर पड़ने वाले आर्थिक भार को कम करना है। निर्णय के पश्चात पार्षद लोकेश चौधरी ने नगर निगम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *