0 अपने दफ्तर पहुंचे लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करवाते हैं विधायक
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों से को निर्देश दिए।
क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना समझा। लोग मुख्यतः पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी के नवनिर्माण, राजस्व संबंधी प्रकरण, विद्युत संकट व अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे थे। विधायक किरण देव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए से संबंधित विभाग से चर्चा की और तत्काल निराकरण करवाया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली, बोर खनन व अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। क्षेत्र की जनता से जिस उम्मीदों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का किरण देव को विधायक बनाया है उन उम्मीदों पर सजगता से जनमानस के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य श्री देव कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा है कि क्षेत्र के देवतुल्य जनता से प्रतिदिन भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान करने से मुझे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार में क्षेत्र का लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हम प्राथमिकता के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य करना हमारा दायित्व है।