आतंकी हमला; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सुरक्षाव्यवस्था पर उठाए सवाल

०  फंसे छग के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी की पहल करे साय सरकार: बैज 
०  पहलगाम की घटना दुखद और दिल दहलाने वाली 
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा इस मामले पर राजनीति करने की बजाय पहलगाम की घटना दिल दहलाने वाली घटना है।. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसके साथ ही दीपक बैज ने जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा है- सरकार ये बताए कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां थी। हथियारबंद आतंकवादी पर्यटकों के करीबकैसे पहुंच गए, हमारी गुप्तचर शाखा को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस दुखद और विभत्स घटना को लेकर भी भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के भी एक पर्यटक के मारे जाने पर गहरा दुख जताया है और वहां राज्य के कई पर्यटकों के फंसे होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस बारे में राज्य के गृहमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के फंसे पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने धारा 370 हटने पर आतंकवाद समाप्त हो जाने का दावा किया था, यह दावा भी जुमला निकला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *