डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया अर्थ डे

०  बच्चों को क्यूआर कोड के जरिए दी गई वनस्पतियों की जानकारी 
बकावंड। पेड़ों के अध्ययन को पर्यावरण शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अभिनव और प्रभावशाली तरीका अपनाने के उद्देश्य से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ली। बच्चों को समूहों में बांटकर पेड़ पौधों व वनस्पतियों की पहचान एवं समूह संबंधित पौधों की जानकारी दी गई। जिसमें स्थानीय व वैज्ञानिक नाम, औषधीय उपयोग, पारंपरिक महत्व, पर्यावरणीय भूमिका आदि की जानकारी दी गई। पेड़ों की जानकारी के आधार विद्यार्थियों के द्वारा एक डिजिटल क्यूआर कोड तैयार किया गया जिसे इन पौधों के पास लगाया गया। इससे अन्य विद्यार्थी और आगंतुक भी आसानी से क्यूआर कोड को स्कैन कर पौधों की जानकारी ले सकेंगे।
संस्था की शिक्षिका कृति रथ एवं सुगंधा चौहान ने भी इको क्लब के जरिए विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास करने के साथ ही उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक अनुभव करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह गतिविधि 30 अप्रैल तक चलेगी। जिसके बाद इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि यह पहल बच्चों को केवल पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक ही नहीं बनाएगी बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, जल संरक्षण, वृक्ष पूजा और जैव विविधता की रक्षा को भी आत्मसात करने में सहायक होगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *