महापौर संजय पाण्डेय ने किए राम लला के दर्शन

0 अयोध्या में मेयर संजय पांडे ने किए राम लला और हनुमानगढ़ी के दर्शन 

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के संत प्रवृत्ति वाले महापौर संजय पांडे मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सरयू घाट पहुंच कर दर्शन, स्नान किए उसके बाद रामलाल एवं संकट मोचन हनुमानगढ़ी के दर्शन व पूजन किए। महापौर ने प्रदेश एवं नगरवासियो के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। महापौर संजय पांडे ने नगर निगम अयोध्या के विकास कार्यों को देखा। राम मंदिर ट्रस्टी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मुलाकात की। यहां सेवा दे रहे कारीगरों का भी हाल-चाल जाना। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रमेश मिश्रा एवं सेवादार राम शंकर यादव से मुलाक़ात कर मंदिर संबंधी विषयों पर बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर निगम जगदलपुर की महापौर परिषद में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, दंतेवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, मनीष सुराणा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *