0 प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
रायपुर। बिगड़ती कानून व्यवस्था, और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी गर्मी में आप सभी का आना और सीएम हाउस का घेराव करना ऐतिहासिक है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिए है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता के हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही है। वह सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वहीं लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा सरकार को जगाना है। इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था, मगर सरकार पर कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकड़े चौकाने वाले है। यूपी, बिहार जैसे हालात बन गए हैं। जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिए 24 घंटे तैयार है। विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गई है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस अन्यायी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लडेंगे। हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पाएगा। हम विधानसभा, लोकसभा, निगम चुनाव हार गए पर हम रूकने वाले नही हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। गोली खाने को तैयार हैं, हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे। आंधी निकल चुकी है। गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आए हैं, लात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रही हैं। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटनाएं हुई है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुई है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है। अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे है आने वाले समय में सभी मंत्रिमडल का घेराव किया जाएगा। आज हम सब पसीना बहा रहे हैं, इतनी गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही हुआ है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हक के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी।एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है। छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे है। राजधानी अपराधगढ़ बन गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं के पर अत्याचार हो रहे है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिए आवाज उठाई है। मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है। भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ का नारा दिया है यह सिर्फ जुमला है। भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बचाती है। एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सासंद फूलेदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक उमेश पटेल, रामकुमार यादव, द्वारिकाधीश यादव, अटल श्रीवास्तव अंबिका मरकाम, कविता प्राणलहरे, हर्षिता बघेल, चातुरी नंद, विद्यावती सिदार, व्यास कश्यप, जनक ध्रुव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायकअरूण वोरा, अनिता शर्मा, छन्नी साहू, विनोद चंद्राकर, जनक वर्मा, कुलदीप जुनेजा, चंद्रदेव राय, पंकज शर्मा, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, हेमा देशमुख, प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ नेता महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला अध्यक्षगण सुशील मौर्य बस्तर, उधोराम साहू, सुमित्रा धृतलहरे, विजय पांडेय, कुलबीर छाबड़ा राजनांदगांव, केशव चंद्राकर, भिलाई, पूर्णचंद पाढ़ी, अमीन मेमन, आकाश तिवारी, पंकज मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, उषा रंजन श्रीवास्तव, अजीत कुकरेजा सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।