0 महिलाओं ने किरण देव के रास्ते पर बिछाए फूल
0 हिंगलाजिन माता की पूजा अर्चना की विधायक देव ने
जगदलपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव का अदभूत एवं अविस्मरणीय स्वागत एकटागुड़ा के ग्रामीणों ने किया। श्री देव के रास्ते पर महिलाएं फूल बरसाती नजर आईं। वहीं पुरुषों ने बस्तर की समृद्ध परंपरा के अनुसार बाजे गाजे और मोहरी की धुन के बीच अपने विधायक का आत्मीय अभिनंदन किया। अवसर था ग्राम एकटागुड़ा के वार्षिक मड़ई का।
प्रतिवर्ष एकटागुड़ा गांव में माता हिंगलाजिन मंदिर में वार्षिक मड़ई का आयोजन होता है। इस बार मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने अपने परिवार के साथ माता हिंगलाजिन मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और सभी की सुख समृद्धि की कामना माता से की। वहीं एकटागुड़ा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श किरण सिंह देव का बस्तर की पारंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। एकटागुड़ा के वार्षिक मड़ई में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि एकटागुड़ा मे माता हिंगलाजिन मंदिर कर दर पर आयोजित ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर मैं आज धन्य हो गया, खुद को माता के चरणों में और आप सभी के बीच पाकर मै अभिभूत हूं। आपने जो प्यार और स्नेह मुझे दिया है, वह मेरी धरोहर बन गई है। श्री देव ने कहा कि बस्तर में वार्षिक मंडई का अपना ऐतिहासिक महत्व है। हमारे बस्तर की पहचान हमारी संस्कृति, परंपराओं और मेला, मड़ई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मड़ई मनाते हैं। मेला मड़ई में आए क्षेत्र के सभी देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान प्रमुख रूप से माता पुजारी जयराम, मुन्नालाल विश्वकर्मा, डॉ. व्हीएस राजपूत व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।