स्वास्थ्य कर्मियों के हितों का संरक्षण ही मेरा लक्ष्य: अजय प्रताप सिंह परिहार

0  कर्मचारियों को कई सुविधाएं और सौगातें दिला चुके हैं परिहार 
0 23 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जगदलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए मतदान 23 को होना है। इस चुनाव को लेकर जगदलपुर में सरगर्मी काफी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह परिहार फिर से जिले में संगठन की बागडोर सम्हाल सकते हैं। विभाग के कर्मचारियों के बीच उनकी लोकप्रियता शिखर पर है। श्री परिहार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हितों का संरक्षण ही उनका परम लक्ष्य है। अजय प्रताप सिंह परिहार पहले भी संघ के जिला अध्यक्ष रह चुके।अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया है। इस पद हेतु 23 अप्रैल को मतदान होगा। श्री परिहार ने बताया कि अपने पूर्व के कार्यकाल में कर्मचारी हितों को लेकर उन्होंने कई बार आंदोलन किए और सभी आंदोलन में सफलता प्राप्त हुई।आज जो कुछ भी आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं, स्वास्थ्य संघ की ही देन हैं। मैदानी कर्मचारियों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों में 50000 का फंड रख रखाव के लिए प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार बस्तर भत्ता मेडिकल रीइंबर्समेंट, चार क्रमोन्नति वेतनमान संघ की ही देन है, मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारी हित के लिए हमेशा रात दिन लड़ता रहा चाहे वह पदोन्नति हो या कर्मचारियों की अन्य समस्याएं।

आंदोलन के माध्यम से या पत्राचार के माध्यम से हमेशा पूरी करता रहा और आगे भी करता रहूंगा। मैं हमेशा कर्मचारियों केहित संरक्षण लिए और संघ के संविधान के पालन में कभी पीछे नहीं हटा और मेरे कार्यकाल में बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य हुए। छत्तीसगढ़ में सरकार किसी की भी हो आज कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। जिसमें हमारा संगठन और जिले में हमारा आंदोलन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा।वर्तमान में जिला स्तरीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर की मांग हो या संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं स्तर की मांग हो लगभग सभी मांगें संघ के दबाव और मेरे द्वारा किए गए प्रयास के बाद पूरी हुई हैं। जैसे पदोन्नति प्राप्त कर उच्च पद पर हमारे कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हुआ भविष्य में भी अगर में आपके सहयोग और ताकत से जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुआ तो डबल ताकत से कर्मचारी हित के लिए लड़ता रहूंगा।मेरी सभी से विनम्र अपील है कि 23 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थित मतदान बूथों पर जाकरअपना कीमती मत देकर मुझे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। मैं कभी आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। मेडिकल कॉलेज में भी तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की अनेकों समस्याएं हैं जिनके लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा इसी प्रकार मैदानी कर्मचारियों के साथ बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है संगठन की मांग है कि यात्रा भत्ता प्रतिमाह फिक्स कर दिया जाए, जिससे यात्रा भत्ता के नाम से कमीशन खाने की समस्या से निजात मिल सके ऐसे ही कर्मचारियों को अपनी अनेक समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनसे निजात दिलाने के लिए समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के स्वत्व का भुगतान आसानी से हो इसके लिए संघ भविष्य में संघर्षरत रहेगा।

श्री परिहार ने कहा है कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को चाहे वह मेडिकल कॉलेज के हों या महारानी अस्पताल के, उन्हें आज भी एक वेतनमान ग्रेड पे कम प्राप्त हो रहा है। संघ की भविष्य में यही कोशिश रहेगी चाहे उसके लिए आंदोलन करना पड़े सभी कर्मचारियों का एक ग्रेड पे बढ़ कर प्राप्त हो। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में बहुत सारे एकांकी पद पर कर्मचारी कार्यरत हैं जैसे रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट वार्ड बॉय सफाई कर्मचारी वार्ड आया और इसी प्रकार के अन्य बहुत सारे पद हैं जिन पर भविष्य में कोई किसी प्रकार का प्रमोशन नहीं है। ऐसे पदों के लिए हमारी मांग है कि क्रममोन्नति नहीं पदोन्नत वेतनमान दिया जाए।जिससे हमारे कर्मचारियों का आर्थिक लाभ हो सके। इसी प्रकार हमारे कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं में रहते हुए भी यहां वहां हजारों हजारों रुपए किराए के घर लेकर आर्थिक क्षति से जूझ रहे हैं। उनके लिए आवास की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग हम शासन के समक्ष रखेंगे। जिससे हमारे कर्मचारी आर्थिक क्षति से मुक्ति मिल सके। इसी तरह ड्रेसर पद का नाम बदलने के लिए भी छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने और भविष्य में संविदा भर्ती पर रोक लगाने और विभाग के रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाएंगे। अजय प्रताप सिंह परिहार ने आगे कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मचारी मानव सेवा में रात दिन एक कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। शासन से हमारी मांग रहेगी कि विभाग में सिर्फ और सिर्फ भविष्य में नियमित भर्ती ही हो संविदा प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए। परिहार ने कर्मचारियों से अपील की है कि 23 तारीख को मतदान करना न भूलें और मुझे जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिक से अधिक मतों से अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *