चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बहने लगी है विकास की गंगा

0 सांसद और विधायक गोयल ने अनेक निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

लोहंडीगुड़ा। बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने क्षेत्र में जन सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टाप डेम निर्माण सह सह सोलर पंप स्थापना एवं विद्युत निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ।bबस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। 878.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों का शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। चित्रकोट विधानसभा के ग्राम मिचनार के मगर पखना मिचनार स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवं विद्युत निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 82 लाख 55 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया है। ग्राम पंचायत आंजर क्षेत्र में आंजर स्टॉप डैम कम काजवे सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य राशि 2 करोड़ 93 लाख 41 हजार रु के कार्यो का का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी गई है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उसरीबेड़ा हाई स्कूल में शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सांसद व विधायक ने किया। इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए महज सवा साल में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की गई हैं और आगे भी यह विकास यात्रा दुगुनी रफ्तार से जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार में बस्तर, छत्तीसगढ़ संवर रहा है।सांसद श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत और गांव की समृद्धि के संकल्प को साकार करने हेतु ये परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को लगातार सरकार सौगात दे रही है। क्षेत्रवासियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। सड़क, बिजली, पानी जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा परम कर्तव्य है। विधायक श्री गोयल ने कहा कि लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप, सुनील कुहरामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, बलीराम बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, भरत कश्यप, नरेश कापडे, अनेक सरपंच, स्थानीय अधिकारी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *