बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत रामपाल में लमनी माता वार्षिक मड़ई का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मड़ई में में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि थे। सांसद महेश कश्यप ने ग्रामदेवी लमनी माता की पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों के साथ मड़ई में चल रहे सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया।बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और गांव की समस्याओंकी जानकारी ली। कहा जाता है कि प्राकृतिक दोषों के निवारण हेतु लमनी माता की पूजा उत्सव के रूप में रामपाल गांव में हर साल मड़ई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, सरपंच नीरू कश्यप काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ग्राम के पकलू कश्यप अन्य ग्रामीणों से जानकारी मिली कि लमानी माता का वार्षिक मड़ई आदिकाल से आयोजित होता आ रहा है। सांसद महेश कश्यप ने लमनी माता की पूजा अर्चना कर रामपाल गांव और सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम के पाकलू कश्यप, पूरन कश्यप, दामोदर बघेल, प्रेम कश्यप, समल कश्यप, चंदन बघेल, लखमू बघेल और सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।