दिखने लगा महापौर संजय पाण्डेय की पहल का असर, बहाल हुईं व्यवस्थाएं

0 नालियों से निकलने लगा कचरे व मलबे का अंबार 

जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय की पहल का सकारात्मक असर अब शहर में दिखने लगा है। सफाई, जलापूर्ति समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाएं बहाल हो गई हैं। मेयर श्री पाण्डेय की पहल ने शहरवासियों को काफी राहत पहुंचाई है।
नगर निगम जगदलपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगरे साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था डगमगा गई थी। हालांकि पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए महापौर संजय पाण्डेय और नगर निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी, मगर नालियों, गलियों, सड़कों, चौक चौराहों की सफाई पर लगभग विराम से लग गया था। घर घर से कचरा संग्रहण का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। नालियां जाम होने लगी थीं। महापौर संजय पाण्डेय की बात मानते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। उनकी हड़ताल खत्म होते ही शहर में अब सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होती दिख रही है। मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने महापौर संजय पाण्डेय भी सक्रिय हो गए हैं। आज सुबह जब नगर निगम के सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई की तो, नालियों से झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल गिलास, कांच के टुकड़ों और मलबे का अंबार निकलने लगा। इन्हें देखकर लगता है कि अगर महापौर संजय पाण्डेय ने प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने में तत्परता नहीं दिखाई होती तो दो चार दिनों में हालात काफी बिगड़ जाते। इस तरह महापौर संजय पांडे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं।. जगदलपुर शहर के समग्र विकास के लिए संकल्पित महापौर संजय पाण्डेय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जो मांग पत्र सौंपा है, उससे महापौर की प्रतिबद्धता भी परिलक्षितहोती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *