जगदलपुर। जिला पंचायत में मछुआरा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मछुआ सहकारी समिति, समूह एवं मत्स्य पालकों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी मेंबर योगेंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पद्मनी कश्यप, संतोष बघेल, ललिता कश्यप, हरिराम मंडावी, रामचंद्र कोर्राम, विजय ध्रुव, उप संचालक मत्स्य विभाग सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।