0 छूट का लाभ भी लिया महापौर संजय पाण्डेय ने
जगदलपुर। महापौर संजय पांडेय ने वर्ष 2025-26 का संपत्ति कर अदा किया है। उन्होंने निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, राजस्व समिति के प्रभारी संग्राम सिंह राणा और राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में संपत्ति कर की राशि जमा की।
विभिन्न प्रकार के टैक्स को सरकार की राजस्व प्राप्ति का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। रविवार को जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्ति कर का एकमुश्त का भुगतान किया। जो नगर पालिका निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 मे संपत्ति कर देने वाले दूसरे व्यक्ति बने।उनके पहले विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संपत्ति कर जमा किया था। संपत्ति कर जमा करने के साथ-साथ महापौर ने निर्धारित समयवधि मे करों के भुगतान पर छूट का लाभ भी प्राप्त किया। रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित महापौर के आवास में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन की उपस्थिति में राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व मे संपत्ति कर जमा किया गया। महापौर संजय पांडे ने कहा सभी संपत्ति कर पटाएं और मिलने वाली छूट का लाभ लें। हम सभी समय से पहले संपत्ति कर जमा करें। जिससे हम सभी को छूट का लाभ मिल सके और हम नगर के विकास में भागीदार बन सकें। वित्तीय वर्ष 2025–26 में 1 अप्रैल से 31 मई तक संपत्ति कर जमा करने पर 06.25 प्रतिशत, 1 जून से 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करने पर 5 प्रतिशत, 1 अगस्त से 30 सितंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर 4 प्रतिशत एवं 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर 2 प्रतिशत की छूट नगर निगम द्वारा दी जा रही है।नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत मात्र चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकमुश्त संपत्ति कर का भुगतान करने पर छूट दी गई है। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, संग्राम सिंह राणा, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक शेट्टी,जय शर्मा, पंकज आचार्य, संतोष नाग,शशि नाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।