0 सांसद महेश कश्यप के साथ सुकमा गए गृहमंत्री
जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज रविवार को संक्षिप्त प्रवास पर बस्तर संभाग पहुंचे। स्टेट प्लेन से पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर सांसद महेश कश्यप हेलीकाप्टर से सुकमा के लिए रवाना हो गए।