शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारों की सूत्रधार है भाजपा : केदार कश्यप

0 मर्दापाल मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए कश्यप 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा शुचिता, शिष्टाचार और राष्ट्रवादी राजनीति की सूत्रधार है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों के कारण देश विश्व की पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल, आयुष्मान भारत, तीन तलाक, धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों ने हम जैसे लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान किया है।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी की चर्चा है। मोदी जी जो कहते हैं, जिस विकास का वादा वे करते हैं वह जरूर पूरा होता है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को अब प्रधानमंत्री मोदी जी और विष्णुदेव साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव गांव घर घर तक जाना है। हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से लोगों में संपर्क बढ़ाना है। भाजपा के ऊर्जावान युवा नेता एवं मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

पूरा करेंगे मोदी जी का सपना

मंत्री केदार कश्यप ने सभा के माध्यम से उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होने कहा कि आज देश में भाजपा का शासन पंचायत से लेकर पार्लयामेंट तक है। यह सम्भव आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और सपना है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं कि हमारे देश के युवाओं की ऊर्जा बार बार होने वाले चुनाव में व्यर्थ जाया न हो। पुलिस जवान से लेकर प्रशासन में बैठे लोगों तक और आम जनता का भी समय बार बार के चुनाव में प्रभावित होता है, आम जनता का कार्य रुकता है। ऐसी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए हमें वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में आगे बढ़ना है और इस विचार को लेकर जन जन तक पहुंचने का कार्य करना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, मंडल अध्यक्ष पवन कोर्राम सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *