0 जगदलपुर में महापौर संजय पाण्डेय ने किया प्याऊ घर का उदघाटन
जगदलपुर। भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आज जगदलपुर में प्याऊ घर का उद्घाटन महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स संजय पाण्डे के हाथों किया गया। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के बाहर और महारानी लक्ष्मी कन्या क्रमांक 2 स्कूल के सामने गीदम रोड में प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया है। जगदलपुर सहित 6 विकासखंडों में आज प्याऊ घर खोले गए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्याऊ घर खोले जाने से राहगीरों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। महापौर संजय पाण्डे ने कहा जरूरत पड़ने पर शहर के संजय मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्याऊ घर खोला जाएगा। इस अवसर पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, निगम के एमआईसी मेंबर सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, पारुल बोथरा, प्रकाश झा, पंकज आचार्य, अभिलाष, राज पाण्डे, नवीन बोथरा, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला आयुक्त गाइड सुधा परमार, जिला सचिव लिलेश देवांगन, जिला संगठन आयुक्त दशरू राम यादव, मीरा हिरवानी, अनिल शुक्ला, गिरवर रावटे, नवीन ठाकुर, विजय चंद्राकर एवं गाइडर जमुना ठाकुर , जयंती लोहाना, रूमा निकहत, किरण यादव, प्राचार्य मनीषा खत्री, मदनकर, संजीव शील, वर्गीस सहित विभिन्न स्कूलों के स्कॉउट् गाइड उपस्थित रहे।