० जनसमस्याओं का निराकरण हो प्राथमिकता से: किरण देव
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। लोगों की समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए।
क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी के नवनिर्माण, राजस्व संबंधी, विद्युत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सकता है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण कराया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी न हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।