
0 रामनवमी पर हल्बा कचोरा को लाखों के कार्यों की मिली सौगात
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया।
रामनवमी के शुभ अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव हल्बा कचोरा पहुंचे। वहां अपने लाडले विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने बस्तर की पारंपरा के अन रूप स्वागत किया। वहीं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम माता गुड़ी पहुंच विधिवत पूजा अर्चना करते कुंवारी पूजन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। श्री देव ने चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी की प्रदेश वासियों एवं बस्तर वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। हल्बा कचोरा पंचायत में भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी भाजपा सरकार लगातार क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करा रही है। जिसके लिए हम हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । हल्बा कचोरा में पुलिया, सडक, नाली निर्माण लागत 12.73 लाख एवं विभिन्न स्थानों पर सीसी सडक निर्माण लागत 12 लाख रूपए की राशि कुल 24.73 लाख के कार्यों का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक किरण देव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने गजमाला से भव्य स्वागत किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे। वहीं हल्बा कचोरा के देवतुल्य जनता ने अपने विधायक के समक्ष गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्री वॉल की मांग रखी। जिस पर विधायक तुरंत किरण देव ने जनमानस के मांग को पूरा करते गंगादई माता गुड़ी में शेड व बाउंड्रीवाल का जल्द निमार्ण कराने की घोषणा की। इसके लिए हल्बा कचोरा के ग्रामवासियों ने अपने संवेदनशील विधायक किरण देव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच जयमनी कश्यप, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप देवांगन, राजेश शर्मा, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, राधे पद्दे, रूपेश समरथ व अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।