बकावंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की हालत दयनीय

0  फर्श उखड़ी, गिरने लगा है छत का प्लास्टर भी 
बकावंड। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-04 बकावंड के भवन की हालत काफी जर्जर हो गई है। फर्श और छत का प्लास्टर उखड़ रहा है। हालात का जायजा लेने के लिए बकावंड मंडल भाजपा अध्यक्ष पीतांबर कश्यप और जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाईं पहुंचे। 100 सीटर यह विद्यालय वर्ष 2013 से संचालित है।विद्यालय की अधीक्षिका संतोषी गायकवाड़ ने मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य के सामने आश्रम की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। फर्श और प्लास्टर उखड़ चुका है, पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है। लाइट और अन्य जरूरी सुविधाएं भी बदहाल स्थिति में हैं। मेंटेनेंस के लिए जो राशि आती है, वह नल और अन्य कार्यों में खर्च कर दी जाती है। भवन की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप और जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाईं ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं मंत्री केदार कश्यप के माध्यम से विद्यालय की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बच्चों ने पेंटिंग से संवारा आश्रम

भवन की जर्जर स्थिति की छात्राओं बावजूद विद्यालय के बच्चों ने अपनी पेंटिंग कला से आश्रम की दीवारों को आकर्षक ढंग से सजा संवार दिया है। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला उनके कौशल को दर्शाती हैऔर यह सराहनीय प्रयास है।गौरतलब है कि इस विद्यालय में 2014-15 में पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्य कराया गया था, लेकिन अब यह पुनः मरम्मत की जरूरत पड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *