कांग्रेस के तीनों कार्यकाल की कराएं जांच : जायसवाल

0 भाजपा नेता श्याम जायसवाल और संजय सिंह ने नपा अध्यक्ष तोरण साहू को सौंपा ज्ञापन 
दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस के पिछले 15 वर्षों के तीनों कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में सन 2009 से कांग्रेस की सरकार लगातार रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। खासकर 2019 में कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने तो भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर बार कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के कारण पूर्व के कार्यकालों की कोई जांच नहीं की गई है। व कांग्रेसियों ने अपने नगर पालिका अध्यक्षों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया। जो अभी तक जनता के सामने नहीं आ सका। इन तीनों कांग्रेस के कार्यकाल 2009 – 2014 मुक्ति गुहा , 2014 – 2019 काशीराम निषाद, 2019-2024 शीबू नायर के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच हेतु कमेटी गठित कर जां च आदेश जारी किया जाए। इनके कार्यकाल में हुए समस्त कार्यों की जांच कराई जाए। जिससे इन कांग्रेसियों द्वारा जनता का जो पैसा लूटा गया है, उसका सच जनता के सामने आ सके। खासकर जनवरी 2020 से जनवरी 2025 तक के कार्यकाल में हुवे हर छोटे बड़े कामों की फाइलों की जांच की जाए। ज्ञापन लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि निश्चित रूप से इस पर कार्यवाही कर टीम बनाई जाएगी व जनता के पैसों का जो भ्रष्टाचार किया गया है, उसकी विस्तृत जांच कर भ्रष्टाचार पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *