० बघेल की सतत सक्रियता ने दिलाई यह उपलब्धि
जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का चयन उत्कृष्ट विधायक के रूप में हुआ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्ता पक्ष से भावना बोहरा और विपक्ष से बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया। लखेश्वर बघेल कांग्रेस के कट्टर सिपाही हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी वे बस्तर क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। ऐसे हालात में जबकि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को विधानसभा चुनावों में पराजय झेलनी पड़ी, लखेश्वर बघेल ने अपना किला बरकरार रखा है। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में बारहोंमाह सक्रिय रहते ही हैं, विधानसभा के सत्रों में भी हमेशा उनकी मुखरता परिलक्षित होती रहती है। नगरीय निकाय चुनावों में भी लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई है। बस्तर नगर पंचायत में जहां दोनों दलों के पास लगभग बराबर संख्या में पार्षद हैं, वहां अध्यक्ष और उपध्यक्ष के पदके विधायक लखेश्वर बघेल कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब रहे हैं। एक सक्रिय और सजग विधायक के रूप में लखेश्वर बघेल ने विधानसभा में बस्तर क्षेत्र के बच्चों की मौत और छात्रावासों की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।
शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जन समस्याओं के निराकरण के लिए तो हमेशा तत्पर रहते ही हैं, शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके योगदान को हमेशा सराहा जाता है।शिक्षक दिवस पर उन्होंने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में 86 शिक्षकों को सम्मानित किया, जो उनकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आदिवासी हित में प्रयास
बस्तर विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल है। विधायक लखेश्वर बघेल आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार सक्रियता के साथ गति देते आ रहे हैं। बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में श्री बघेल विधानसभा में सक्रियता, सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षण और क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जग जाहिर। इन्हीं विशेषताओं के कारण उन्हें विपक्ष से उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया है। लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस विधायक सुशील मौर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय, महिला कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष लता निषाद आदि ने इस उपलब्धि पर विधायक लखेश्वर बघेल को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।