0 जगरगुंडा की समस्याओं से रूबरू हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने जगरगुंडा मूलभूत की मूलभूत समस्याओं का जायजा लेने जनपद सदस्य दीपक कोसमा, सरपंच नीतू कोसमा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदमा मरकाम के साथ पहुंचे।
दुर्गेश राय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने वहां स्वास्थ्य, पानी, बिजली, राशन को लेकर जनता से बातचीत की। आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी जगरगुंडा की जनता विकास से कोसों दूर है। हॉस्पिटल है लेकिन बेड नहीं हैं।हॉस्पिटल स्टाफ है, लेकिन एक रूम में 6 से 7 सदस्य रहने को मजबूर हैं। वहीं डाक्टर के भी रहने की सुविधा नहीं होने से वह भी परेशान हैं। कई दिनों से हॉस्पिटल का भवन अधूरा पड़ा है। उसकी सुध विभाग नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत भी सुनने वाला कोई नहीं है। वही हाल पानी टंकी का है। 2 माह से पानी टंकी बंद पड़ी है। क्रेडा विभाग में शिकायत करने पर भी कोई बनाने नहीं पहुचा। पानी के लिए जनता त्रस्त है। क्रेडा विभाग अपने आप में मस्त है। बिजली सब स्टेशन 2022 से चालू है, लेकिन अभी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग ईद के चांद की तरह बिजली के दीदार को तरस रहे हैं। कोंडासावली के आश्रित ग्राम के लोगों को 10 किमी का सफर तय कर राशन लेने दंतेवाड़ा सीमा तक जाना पड़ता है।यह सब मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे जगरगुंडा के लोग जिला मुख्यालय में बैठे विभागीय अधिकारियों की बेरुखी से त्रस्त हो चले हैं। ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता दुर्गेश राय, जनपद सदस्य दीपक कोसमा, सरपंच नीतू कोसमा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदमा मरकाम के साथ सुकमा पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने का फैसला किया है। समस्या का समाधान नहीं होने की स्थित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जगरगुंडा में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने कहा है कि जनता की समस्याओं को लेकर डबल ईंजन का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार फेल नजर आ रही है। अब तो ट्रिपल इंजन भी लग गया है। अब जनता की सेवा जगरगुंडा से करते है कि दोरनापाल से अब जनता को इनसे जवाब मांगना पड़ेगा। निष्क्रिय नेता की भी बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी पोल खोलेगी। जल्द जनता की लड़ाई रोड तक की जाएगी।